शिवपुरी। खनियाधाना के ग्राम गरेठा निवासी एक युवक की संदिग्ध मौत होने के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
गरेठा निवासी राजाराम(35) पुत्र ग्यासी राम लोधी की बीते रोज अचानक हालत बिगड़ गई। जिसके बाद उसे इलाज के लिए पिछोर अस्पताल लाया गया। यहां से भी डॉक्टरो के रैफर करने के बाद उसे झांसी अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही राजाराम ने दम तोड़ दिया। बाद में पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।