शिवपुरी। आयुर्वेदिक पद्धति से स्वाइन लू जैसी जानलेवा बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक एवं बचाव हेतु 18 फरवरी को आदर्श क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी (मल्टीस्टेट) शाखा शिवपुरी द्वारा निशुल्क आयुर्वेदिक शिविर का आयोजन किया गया।
आदर्श क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी शाखा शिवपुरी के श्री एल.एस.शुक्ला ने बताया कि आयुर्वेदिक शिविर में लगभग 4 हजार लोगों द्वारा काड़े का सेवन किया गया। शिविर में जिला आयुष अधिकारी डॉ.पुरूषोत्तम शर्मा, आर.एम.ओ. जिला आयुर्वेद चिकित्सा डॉ.एस.वी.सोनी, पंचकर्म विशेषज्ञ डॉ. अनिल वर्मा, चिकित्सकगण डॉ.अनिल अग्रवाल, डॉ.आर.के.पचौरी, डॉ.रजनी चतुर्वेदी, डॉ.गोपाल दण्डातिया, डॉ.पचौरी द्वारा परीक्षण कर काड़ा पिलाया गया।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।