शिवपुरी। मध्य क्षेत्रीय ब्राह्मण सभा द्वारा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन ग्वालियर स्थित मुदगल पायग माधौगंज लश्कर में 15 मार्च को आयोजित होने जा रहा हैं।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए संभागीय अध्यक्ष पंडित रामकुमार भार्गव ने बताया कि इस युवक-युवति परिचय स मेलन में मुख्य अतिथि की आसंदी से केन्द्रीय मंत्री कलराज मिश्र, एवं विशिष्ठ अतिथि के रूप में सांसद अनूप मिश्रा, नेता प्रतिपक्ष सत्यदेव कटारे, ददरौआ सरकार के मंहत रामदास जी महाराज सहित ब्राह्मण समाज के विधायक व पार्षदगण उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर नव युवक युवतियों का परिचय कराया जाएगा। इसके बाद भी उनका विवाह कराया जाएगा।
इसके लिए एक बैठक भी आयोजित की गई। युवक युवति परिचय स मेल सभी ब्राह्मण बन्धुओं से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक सं या में उपस्थित इस परिचय स मेलन को सफल बनायें। साथ ही जो भी ब्राह्मण बन्धू अपने विवाह योग्य पुत्र एवं पुत्रियों का पंजीयन कराना चाहते हैं तो मध्य क्षेत्रीय ब्राह्मण सभा के संभागीय अध्यक्ष पंडित रामकुमार भार्गव से शहीद भगत सिंह चौहारा सर्किट हाउस रोड़ पर संपर्क कर अपना पंजीयन फार्म जा करा सकते हैं।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।