शिवपुरी। एसपीएस अकेडमी में गुरूवार को शाम कार द्वारा कम्प्यूटर शिक्षक की टक्कर मारकर हत्या करने वाला आरोपी प्राचार्य दो दिन बाद भी फरार बना हुआ है।
पुलिस ने अभी तक उसे गिरफ्तार करने की कार्रवाई नही की है। पुलिस की मानें तो आरोपी परिवार सहित गायब है और उसके घर पर ताला लगा हुआ है। पुलिस का दावा है कि वह आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लेगी।
शिक्षक संजय भार्गव की कई दिनो से प्राचार्य पंकज भास्कर से रंजिश होने के कारण गुरूवार की शाम प्राचार्य पंकज ने अपनी इंडिका कार से न केवल टक्कर मारी बल्कि मौत होने तक कार से घसीटता रहा।
पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ मानव वध का मामला तो दर्ज कर लिया लेकिन अभी तक दो दिन निकलने के बाद भी पुलिस ने प्राचार्य को हिरासत में नही लिया हैै।
.png)
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।