कोर्ट के आदेश पर शासकीय जमीन पर बनी 3 दुकाने ध्वस्त

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। उच्च न्यायालय के आदेश पर नगर पालिका के मदाखलत दस्ते ने एसपी बंग्ले के पास स्थित शासकीय जमीन सर्वे क्रंमाक 1104 पर कब्जा कर बनाई गई तीन दुकानों को थ्रीडी से ढ़हाने की कार्रवाई की है।

भूमाफियाओं ने इस शासकीय जमीन पर रातो-रात चार दुकानों का निर्माण कर इसे दो वर्ष पूर्व दूसरे व्यक्ति को 35 लाख रूपए में विक्रय कर दिया था। इसके बाद से प्रशासन व दुकान खरीदने वाले व्यक्ति के बीच उच्च न्यायालय में केश चल रहा था बाद में न्यायालय ने शासन के पक्ष में फैसला करते हुए दुकाने तोडऩे का आदेश दिया था।

इसी परिपालन में शनिवार को इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। कार्रवाई के दौरान मौके पर एसडीएम डीके जैन, नायब तहसीलदार मान सिंह रावत, नगर पालिका सीएमओ कमलेश शर्मा सहित नपा का अमला व पुलिस बल मौजूद था।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!