शिवपुरी। तेंदुआ थाना क्षेंत्र के ग्राम खरई निवासी एक युवक की बीती रात एक पानी से भरे गड्डे में गिरने के बाद डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
खरई निवासी राजेन्द्र(22) पुत्र लोटराम सेन बीती रात शराब के नशे में धुत्त था। इस दौरान वह गांव के पास स्थित एक गहरे गड्डे में जा गिरा। गड्डे में पानी भरा था जिसमें डूबने से राजेन्द्र की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को मृतक के शव का पीएम कराकर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।