पोहरी। पोहरी बस स्टैंड पर शुक्रवार को एक यात्री बस की छत पर रखे अपने सामान को उठा रहा था। इस दौरान उसका हाथ ऊपर से निकले हाइटेंशन की लाइन से टकरा गया और युवक को तेज करंट लग गया।
घटना के बाद गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल लाया गया जहां उसकी उपचार से पूर्व ही दर्दनाक मौत हो गई। पोहरी के कृष्णगंज स्थित लाल कोठी निवासी राकेश(19) पुत्र रघुवीर नामदेव आज शाम को कुछ सामान लेकर बालाजी बस से श्योपुर से पोहरी आया था। पोहरी में आकर वह बस की छत पर रखे अपने सामान को उठाने पहुंचा जहां सामान उठातेे समय अचानक से राकेश का हाथ ऊपर से गुजरी हाइटेंशन लाइन से टकरा गया।
जिससे उसे तेज करंट लग गया और गंभीर रूप से झुलस गया बाद में उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल लाया गया जहां उसने उपचार से पहले ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।