मानव तस्करी: शादी के बहाने तीन बार बेची गई नाबालिग

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। एक के बाद एक मानव तस्करी के मामले शिवपुरी जिले में आ रहे है। ऐसा ही एक मामला जिले के पिछोर तहसील के ग्राम वीरा का प्रकाश में आया है। बताया गया है कि शादी के बहाने एक नाबालिग को गुर्जरो को बेच दिया गया है।

पिछोरके ग्राम वीरा में रहने वाली एक सोलह वर्षीय नाबालिग को तीन साल पूर्व स मेलन में शादी कराने के बहाने बेच दिया गया। लड़की को धौलपुर राजस्थान में कई जगह बेचा गया। लगभग छह माह पूर्व उसे जयपुर पुलिस ने पकड़ा और बाल कल्याण समिति भोपाल भेज दिया।

वहां लड़की ने जब अपने गांव का नाम बताया तो उसे शिवपुरी सीडब्ल्यूसी के पास भेजा, जहां से लड़की मंगलवार को अपनी मां के पास वापस जाएगी। खास बात यह है कि मामला मानव तस्करी का होने के बावजूद उस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं की जा रही।

नाबालिग लड़कीकी मां पान कुंवर ने बताया कि तीन साल पूर्व हमने अपनी बेटी की स मेलन में शादी की थी। वहीं लड़की का कहना है कि मुझे पहले धौलपुर के गुर्जरों ने खरीदा, उसके बाद मुझे एक-दो जगह और बेचा गया। मुझे जयपुर पुलिस ने पकड़ा और भोपाल भेज दिया।

 सीडब्ल्यूसी भोपाल में रहते हुए लड़की सिलाई-कड़ाई भी सीख गई। यह पूरा मामला मानव तस्करी से जुड़ा हुआ है, लेकिन सीडब्ल्यूसी के माध्यम से लड़की को उसके घर भेजकर पूरे मामले लीपापोती की जा रही है।


Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!