शिवपुरी। जनपद अध्यक्ष शिवपुरी पिछड़ा वर्ग पुरूष के लिए आरक्षित होने के साथ ही यह परिस्थिति बनी है कि दावेदारों की सं या लगातार बढ़ रही है। पिछले दो चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने यह पद अपने पास रखा था। इस बार कांग्रेस भी सक्रियता से इस पद को हथियाने के लिए पूरी जोरतोड़ लगाती दिखाई दे रही है।
25 वार्डों में से 16 वार्ड ऐसे है जहां पिछड़े वर्ग से जुड़े लोग चुनाव मैदान में आ रहे हैं और इनमें से भी 08 लोग जनपद अध्यक्षी के लिए अपनी गोटियां बिठाने का काम कर रहे है। जनपद अध्यक्ष शिवपुरी का क्षेत्र पोहरी एवं शिवपुरी दोनों विधानसभाओं के लिए निर्णायक साबित होता है इस परिस्थिति में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के नेता जो विधानसभा की तैयारियों पर नजर रखते हैं वह इस जनपद अध्यक्षी के चुनाव में पूरी रूचि दिखा रहे हैं।
इसमें भाजपा की ओर से प्रहलाद भारती के भाई अवधेश धाकड़, वर्तमान जिला पंचायत उपाध्यक्ष जण्डेल सिंह गुर्जर, धर्मवीर रावत, रवि रावत एवं बद्री धाकड़ इस चुनाव में जोर आजमा रहे है जबकि कांग्रेस की तरफ से सिरनाम सिंह रावत, नारायण धाकड़, भरत रावत इस अध्यक्षी पद को जीतने के लिए मैदान में है। इनके अलावा अमित शिवहरे व अशोक ठाकुर ने भी जनपद अध्यक्ष के पद को कांग्रेस के पक्ष में बनाने के लिए चुनाव लडऩे का मन बनाया है।
25 सदस्यों वाली जनपद में 05 आदिवासी व 05 हरिजन के अलावा 09 सामान्य वर्ग के लिए है जबकि पिछड़े वर्ग के लिए इस अध्यक्षीय पद का आरक्षण हुआ है उसमें केवल 06 वार्ड आरक्षित पिछड़े वर्ग के लिए किए गए है लेकिन सामान्य और पिछड़े वर्ग के आरक्षण को जोड़ें तो यह 15 वार्डों का चुनाव होता है।
इसमें 15 ही वार्डों से पिछड़े वर्ग के लोग चुनाव मैदान में उतरते दिखाई दे रहे है और इन 15 वार्डों में से 08 वार्ड ऐस है जहां अध्यक्ष पद को लेकर प्रत्याशी मैदान में है। जिसमें वार्ड क्रमांक 10 से बद्री धाकड़, वार्ड क्रमांक 05 से नारायण धाकड़, वार्ड क्रमांक 15 से पारम रावत, भरत रावत, वार्ड क्रमांक 18 से रवि रावत का नाम सामने आ रहा है। गौरतलब है कि कांग्रेस के लोग भी जो ग्रामीण परिवेश में नहीं माने जाते उन्होंने भी अपने नाम निर्वाचन के माध्यम से सूची में दर्ज करा दिए है।
उसमें वार्ड क्रं.10 से अमित शिवहरे चुनाव मैदान में आते दिखाई दे रहे है। चुनाव प्रचार के दौरान सदस्यों के निर्वाचित होने का वातावरण सामने आएगा। लेकिन इतना तय है कि भाजपा और कांग्रेस के लिए जनपद अध्यक्ष का पद तभी संभव होगा जब 05 से 07 सदस्य किसी एक व्यक्ति के पक्ष में स्पष्ट तौर पर समर्थन करते दिखाई देेंगें।