चोर आए, म्यूजिक बजाया, पार्टी की और माल लेकर उड़ गए

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। जिले के करैरा कस्बे में बीती रात चारो की एक मंडली ने एक घर मे सेंध लगा दी, चोरो ने बडे ही आराम से घर में रखा हरमोनियम भी बजाया खाना खाया और घर से लगभग 4 लाख रूपए का माल लेकर फरार हो गए।

कस्बे के टेलीफोन एक्सचेंज के सामने निवासरत व्यवसाई विनोद शर्मा व उनकी शिक्षिका पत्नी पूजा शर्मा परिवार सहित शुक्रवार की रात कस्बे के एक मैरिज गार्डन में आयोजित अपने भतीजे आदर्श की शादी में शामिल होने गए थे।

शर्मा परिवार के सूने घर में एक अज्ञात चोरो की मंडली ने चार पहिया वाहन में सवार होकर आई,और बडे ही इत्मिनान से घर में घुस गई,चोरो की इस मंडली ने घर में रखा हरमोनिय बजाया और किचिन में रखा खाना भी खाया पार्टी भी की गई और घर में से 4 लाख का माल लेकर ग्रहस्वामी का बैंड बजा दिया।

बताया गया है कि चोरो की इस मंडली ने घर में रखे  10 तौले सोने के आभूषण, लैपटॉप, ढ़ाई किलो चांदी के जेवरात आदि माल शामिल है।  चांदी के आभूषण और  85  हजार नकद मिलाकर 4 लाख की चोरी को अंजाम देकर फरार हो गए।

खास बात यह रही कि चोर जाते-जाते हारमोनियम को भी तोडफ़ोड गए। घटना के 2 घंटे बाद जब मकान मालिक परिवार सहित देर रात  लौटा तो पूरे मामले का खुलासा हो गया। बाद में पुलिस को सूचना दी गई और पुलिस ने अज्ञात चोरो के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

चोरी गए माल में 85 हजार रूपए नकद, 10 तौले सोने के आभूषण, लैपटॉप, ढ़ाई किलो चांदी के जेवरात आदि माल शामिल है।खास बात यह है कि चोरो ने जिस घर को निशाना बनाया वह पुलिस थाने से महज 500 मीटर की दूरी पर मौजूद है।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!