शिवपुरी। नगरपालिका उपाध्यक्ष चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने मनी पॉवर राजनीति को दरकिनार करने की पहल की है। भाजपा पार्षदों की बैठक में संगठन मंत्री श्याम महाजन ने ऐलान किया कि परिषद में भाजपा के 18 पार्षद चुनकर आये हैं और जिसे भी पार्टी का मेंडेट दिया जायेगा उसके पक्ष में पार्टी निर्देश का पालन करते हुए सभी पार्षद मतदान करेंगे तथा किसी भी पार्टी सदस्य को वोट देने के लिए धन राशि नहीं दी जाएगी।
शिवपुरी में राजनैतिक भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा के पिछले वर्षों से अनेक उदाहरण देखने को मिले हैं। जिला पंचायत से लेकर नगरपालिका में पार्टी उ मीदवार को भी टिकिट के लिए दलीय पार्षदों और सदस्यों को बड़ी धनराशि देनी पड़ी है।
इसके बाद भी अविश्वास इतना घना रहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में तो पार्टी के लगभग सभी जिपं सदस्यों के स्थान पर अन्य लोगों से वोट डलवाये गये।
भ्रष्टाचार इसलिए फलाफूला क्योंकि इन चुनावों को पार्टी की प्रतिष्ठा से जोड़ दिया गया। जबकि दलों को इन चुनावों को प्रतीकात्मक रूप से नैतिकता के आधार पर लडऩा चाहिए था। राजनीति में शुद्धिकरण के लिए यह आवश्यक था कि गलत साधनों का इस्तेमाल कर जीतने के स्थान पर सही साधनों का इस्तेमाल कर हार जाना उचित है।
इसी की अब नगरपालिका उपाध्यक्ष के चुनाव में संगठन मंत्री श्याम महाजन ने पहल की है। पार्षदों की बैठक में संगठन मंत्री ने कहा कि शिवपुरी भाजपा में यह गलत परंपरा अब नहीं चलने दी जायेगी। टिकिट के लिए पैसे नहीं लिये जाते तो फिर वोट के लिए पैसे क्यों दिये जायें।
श्री महाजन ने कहा कि यदि ऐसा हुआ तो फिर तो लोकसभा में सांसद और विधानसभा में विधायक भी अपने दलीय उ मीदवार को वोट देने के लिए पैसे मांगने लगेंगे। उन्होंने कहा कि हमारे लिये जीत उतनी महत्वपूर्ण नहीं है जितनी महत्वपूर्ण बात राजनीति में नैतिकता बनाये रखने की है।