शिवपुरी की नपा और नगर पंचायतों में प्रथम सम्मेलन 5 और 6 को

शिवपुरी। शिवपुरी जिले की नगरपालिका शिवपुरी और विभिन्न नगर पंचायतों में प्रथम स मेलन की तारीख घोषित कर दी गई है।
गजट नोटिफिकेशन के अनुसार शिवपुरी नगरपालिका, खनियांधाना, बदरवास और बैराड नगर पंचायतों में प्रथम स मेलन 6 जनवरी को सुबह 10.30 बजे पीठासीन अधिकारी की उपस्थिति में होंगे जबकि करैरा, पिछोर और कोलारस नगर पंचायतों में प्रथम स मेलन 5 जनवरी को सुबह 10.30 बजे आयोजित किये गये हैं।

प्रथम स मेलन में उपाध्यक्ष पद का चुनाव किया जायेगा। जबकि शिवपुरी नगरपालिका में उपाध्यक्ष पद के चुनाव के बाद तीन सदस्यीय अपील समिति और योजना मण्डल में नगरपालिका के प्रतिनिधि का चुनाव होगा। अपील समिति में परिषद के किसी निर्णय को चुनौती दी जा सकती है। अपील समिति और योजना मण्डल में प्रतिनिधि के चुनाव नगर पंचायतों में नहीं होंगे।

प्रथम सम्मेलन के लिए पीठासीन अधिकारी नियुक्त
कलेक्टर राजीव दुबे ने प्रथम स मेलन हेतु जिले की नगरपालिका और नगर पंचायतों में पीठासीन अधिकारी नियुक्त कर दिये हैं। नगरपालिका शिवपुरी के लिए पीठासीन अधिकारी एवं विहित प्राधिकारी अपर कलेक्टर जेडयू शेख को बनाया गया है। नपं बैराड के लिए अनुविभागीय अधिकारी पोहरी जेएस बघेल, नपं करैरा के लिए तहसीलदार करैरा उत्तम मेहरा, नपं पिछोर के लिए तहसीलदार बीपी श्रीवास्तव, नपं खनियांधाना के लिए तहसीलदार जेपी गुप्ता, नपं कोलारस के लिए तहसीलदार नवनीत शर्मा, नपं बदरवास के लिए तहसीलदार एके वाजपेयी को पीठासीन अधिकारी एवं विहित प्राधिकारी बनाया गया है।

नपा में उपाध्यक्ष चुनाव की गतिविधियां शुरू
प्रथम सम्मेलन की तिथि घोषित होने के बाद नगरपालिका शिवपुरी में उपाध्यक्ष पद के चुनाव की गतिविधियां शुरू हो गई हैं। परिषद में किसी भी दल का बहुमत नहीं है, लेकिन सबसे बड़े दल के रूप में भाजपा उभरी है। भाजपा के परिषद में 39 में से 18 पार्षद हैं जबकि कांग्रेस के 12 पार्षद जीतकर आये हैं। बसपा का एक पार्षद है जबकि 8 निर्दलीय पार्षद विजयी हुए हैं। निर्दलीय पार्षदों में से तीन से चार भाजपा के बागी प्रत्याशी हैं। इस कारण भाजपा चुनाव में जीत के प्रति आशान्वित है, लेकिन कांग्रेस भी उपाध्यक्ष पद हथियाने के लिए पूरा जोर लगा रही है। दोनों दलों और निर्दलीय पार्षदों में उपाध्यक्ष पद के कम से कम 6 दावेदार हैं। देखना यह है कि कांग्रेस और भाजपा किसे उ मीदवार घोषित करती है तथा निर्दलीय पार्षदों में से कोई पार्षद चुनाव मैदान में उतरता है अथवा कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला होगा।

इनका कहना है
नगरपालिका शिवपुरी और नपं कोलारस, बदरवास, खनियांधाना, पिछोर, बैराड, करैरा आदि के प्रथम स मेलन की तिथि घोषित हो गई है। इनका गजट नोटिफिकेशन हो चुका है। करैरा, पिछोर और कोलारस में प्रथम स मेलन जहां 5 जनवरी को होगा, वहीं शिवपुरी नगरपालिका, बदरवास, खनियांधाना और बैराड में प्रथम स मेलन 6 जनवरी को आहूत किया गया है।
भारत भूषण पाण्डे
पीओ शहरी विकास अभिकरण शिवपुरी

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!