जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट 29 जनवरी से

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। शिवपुरी जिला क्रिकेट एसोसियेशन द्वारा 29 जनवरी 2015 से जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन स्थानीय श्रीमंत माधवराव सिंधिया खेल परिसर में किया जा रहा है।

जिला क्रिकेट ऐसोसियशन के अध्यक्ष संजय सांखला एवं उपाध्यक्ष मुकेश जैन ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया कि म.प्र. क्रिकेट एसो. एवं ग्वालियर डिवीजन क्रिकेट एसो. के निर्देश अनुसार जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 29 जनवरी 2015 से किया जा रहा है। जिसमें शिवुपरी, पोहरी, करैरा, नरवर, पिछोर, खनियांधाना, कोलारस एवं बदरवास ब्लॉकों की टीमें भाग लेंगे। पदाधिकारियों ने बताया कि इस टुर्नामेंट में भाग लेने वाली टीमें 25 जनवरी 2015 तक संजय सांखला अध्यक्ष जिला क्रिकेट एसो. एवं वरिष्ठ क्रिकेट खिलाड़ी छोटे खान से संपर्क कर अपना पंजीयन अनिवार्य रूप से करवाये जिला क्रिकेट एसो. के अध्यक्ष संजय सांखला, उपाध्यक्ष मुकेश जैन पत्रकार, मृदुल जैन, सचिव सिद्धार्थ लढ़ा, सह सचिव अर्जुन भार्गव, कोषाध्यक्ष नीरज गोयल,कार्यकारिणी सदस्य रवि वशिष्ठ एवं सुधीर गांधी ने सभी ब्लॉक स्तरीय टीमों को उक्त टूर्नामेंट को सफल बनाने का आग्रह किया है।


Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!