शिवपुरी। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतग्रत धर्मस्व विभाग धार्मिक न्यास के आदेशानुसार तिरूपति जाने वाली विशेष ट्रेन अब 13 फरवरी 2015 को प्रस्थान करेगी और 18 फरवरी 2015 को वापस आएगी।
संबंधित तहसीलदार, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी तथा नगर पंचायत अधिकारी यात्रा पर जाने वाले इच्छुक तीर्थ यात्रियों के आवेदन पत्र प्राप्त कर सूची उपसंचालक सामाजिक न्याय जिला शिवपुरी को 30 जनवरी 2015 तक भिजवाएं। उल्लेखनीय है कि पूर्व में तिरूपति यात्रा 14 फरवरी से 19 फरवरी तक प्रस्तावित थी।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।