सर्पदंश के दो प्रकरणों में एक लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत

शिवपुरी। कलेक्टर राजीव दुबे द्वारा सर्पदंश के दो प्रकरणों में  प्रत्येक मृतक के परिजन को 50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

मृतिका कंठो पत्नि मुरारी आदिवासी निवासी ग्राम निरमानी तहसील शिवपुरी की सर्पदंश से मृत्यु होना पाया गया है। मृतिका के वारिसान पुत्र कमल सिंह, चिंटू, कल्ला निवासी ग्राम निरमानी तहसील शिवपुरी को तथा मृतक अरविंद उर्फ भऊआ पुत्र अशोक धाकड़ निवासी ग्राम चंदनपुरा तहसील शिवपुरी की मृत्यु सर्पदंश से हो जाने के कारण मृतक के वारिसान उसके पिता अशोक धाकड़ निवासी चंदनपुरा तहसील शिवपुरी को 50-50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!