गायत्री मंदिर पर 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन 23 से

shailendra gupta
शिवपुरी। शिवपुरी में गायत्री परिवार ट्रस्ट के तत्वाधान में अष्टधातु निॢमत भगवान शिव पंचमुखी पशुपतिनाथ, रूद्रावतार, श्री हनुमानजी, अष्टभुजी दुर्गाजी, पूज्य गुरूदेव पं. श्रीराम शर्मा और माता भगवती देवी की मूर्ति स्थापना के अवसर पर 15 वा 108 कुण्डीय रूद्र गायत्री महायज्ञ का आयोजन 23 दिस बर से 27 दिस बर तक किया जा रहा है।

गायत्री परिवार द्वारा जारी प्रेस बयान में बताया गया है कि समस्त धार्मिक कार्यक्रम हरिद्वार के विद्धानों द्वारा संपादित किए जाएंगे। यज्ञ का मु य आकर्षण पं. श्रीराम शर्मा आचार्य के जीवन दर्शन पर आधारित रचित संगीतमय श्रीराम कथा का वाचन होगा। 23 दिस बर मंगलवार को दोपहर 12 बजे से कलश यात्रा एवं संगीतमय श्रीरामकथा का आयोजन होगा।

कार्यक्रम में 24 दिस बर को प्रात: 8 से 9 तक शिवार्चन रूद्राभिषेक, 9 से 1 बजे तक देव पूजन, गायत्री यज्ञ एवं संस्कार होंगे और दोपहर 3 से 5 बजे तक संगीतमय श्रीराम कथा होगी। 25 दिस बर को सुबह 8 से 9 तक शिवार्चन रूद्राभिषेक और 9 से 1 बजे तक गायत्री यज्ञ एवं संस्कार तथा 3 से 5 बजे तक संगीतमय श्रीरामकथा होगी 27 दिस बर को शिवार्चन रूद्राभिषेक तथा गायत्री यज्ञ एवं संस्कार के कार्यक्रम के अलावा शाम 6:30 बजे से दीपयज्ञ का आयोजन किया जाएगा तथा 27 दिस बर शनिवार को प्रात: 9 से 1:30 बजे तक गायत्री एवं पूर्ण आहुति एवं देव विसर्जन के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।

 कार्यक्रम के दौरान समस्त प्रकार के संस्कार निशुल्क कराए जाएंगे। कलश यात्रा मंदिर परिसर में स्थापित पंचमुखी पशुपति नाथ की 108 परिक्रमा देकर पूर्ण की जाएगी।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!