भाजपा मंडल अध्यक्ष तुलाराम निर्दलीय मैदान में,भाजपा टैंशन में

shailendra gupta
सतेन्द्र उपाध्याय/बैराड। आखिर टिकिट आवंटन में भाजपा अपनो को मना नही पाई और इसी क्रम के चलते भाजपा बैराड मंडल अध्यक्ष तुलाराम यादव ने पार्टी से बगाबत कर निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरने का मन बना लिया है। पार्टी अनुशासित और संघ से जुडे और बैराड क्षेत्र के जमीनी नेता के द्वारा पार्टी से बगावत कर निर्दलीय मैदान में उतरने से भाजपा टैंशन में आ गई है।

बताया गया है कि तुलाराम यादव पार्टी से टिकिट मांग कर रहे थे और पार्टी ने टिकिट विमला दयाकिशन रावत को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया इससे रूठ तुलाराम यादव ने निर्दलीय ही चुनाव लडने का मन बना लिया है। तुलाराम यादव पार्टी के पुराने कार्यकर्ता और संघ से जुडे नेता है और वह इस क्षेत्र में लोकप्रिय व्यक्तिव है इनके चुनाव लडने के कारण भाजपा अवश्य ही नुकसान हो सकता है।

आज फार्म वापस लेने की आखिरी दिन धनवंती रामगोपाल वर्मा राजकुमारी गिरवर कुशवाह रामकली विजययादव रंजनारमेश राठौर सुशील धीरा रावत ने अपना र्फा ा वापस ले लिया है, अब मैदान में 9 प्रत्याशी मैदान में रह गए है,जिसमें भाजपा से विमला दयाकिशन रावत,काग्रेस से सुशीला दौलतसिंह रावत, बसपा से जंयती प्रकाश रावत, निदर्लीय उ मीदवार के रूप में भाजपा के मंडल अध्यक्ष की पत्नी सेवा डां तुलाराम यादव,भी मैदान मेें है।

ऐसा नही है कि सिर्फ भाजपा में ही अंसतोष हो  काग्रेस से टिकिट की मॉग करने वाली भवूती रामहेत कुशवाह और कृष्णा श्रीनिवास धाकड ने काग्रेस से बगावत का ताल ठोक दिया है। वही पार्षदो में 15 वार्डो से प्रत्यासी मैदान मे है। टिकिट न मिलने से भाजपा और काग्रेस में गुटबाजी देखने को मिल रही है। टिकिट न मिलने से आको्रशित भाजपाई और काग्रेसी बगावत पर उतर आये है।जिससे चुनावी समीकरणों में बडी उठा पटक देखने को मिल रही है। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!