आखिर ये कब तक झूठ बोलेंगें भाजपा के कलयुगी भगवान शिवराज

शिवपुरी। आज भाजपा के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी हरिओम राठौर के समर्थन में वोट मांगने आए शिवराज के मंच पर आते समय उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए की शिवराज चौहान है कलयुग का भगवान है। और ये कलयुग के भगवान भाजपा के भगवान फिर अपनी बात से पलट गए है।

शिवपुरी में विधानसभा से कुछ समय पहले शिवपुरी में अटल ज्यौति योजना का उदघाटन करने आए शिवराज ने कहा कि विधान सभी चुनावो से पहले ही में जलावर्धन योजना शुरू हो जाऐगी और में उसका उदघाटन करने आउंगा विधानसभा तो क्या आज तक जलावर्धन योजना शुरू नही हो पाई है।

लोकसभा में भी शिवराज ने भाजपा के प्रत्याशी जयभान सिंह पवैया के जनसमर्थन में पुराने बस स्टैंड पर एक सभा को संबोधित करते हुए कहा था कि केन्द्र में हमारी सरकार आऐगी और इस योजना में अडंगा डाल रही एनओसी जल्द ही मिल जाएंगी केन्द्र में सरकार तो भाजपा की बन गई है और एनओसी तो दूर की बात जलावर्धन पर काम करने वाली कंपनी भी अपना बोरिया बिस्तर बांध कर भाग गई है और शिवपुरी के कंठ प्यासे की प्यासे ही रह गए।

अब नगर निकाय चुनाव में शिवराज की सभा में सुनने गए जनमानस की दुखती रग पर शिवराज ने फिर हाथ रख दिया और कहा कि नगर निकाय भी जीता दो एक साल तक पानी आ जाऐंगा। उपर से कार्यकर्ताओ ने शिवराज को भगवान बना दिया और नारे भी लगा दिए।

कांग्रेसी कह रह है ये वास्तव में कलयुग के भगवान है और इन्हे सत्य बोलना आता ही नही है। जनता से झूठे वादा करना इनकी आदत में है और शिवपुरी के कांग्रेसियो ने इन्है आज नया नाम झूठ बोलने की मशीन भी कह दिया है।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!