कोलारस-नगर पंचायत कोलारस में बीते पांच वर्षों के भीतर विकास की नई बयार नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निशा रविन्द्र शिवहरे ने बहाई है।
इसके तहत गत दिवस मु य अतिथि श्रीमति निशा रविन्द्र शिवहरे अध्यक्ष नगर परिसद कोलारस एवं विशिष्ट अतिथि श्रीमति बसन्ति बाई कुशवाह उपाध्यक्ष न.प. कोलारस एवं श्रीमति गायत्री चन्द्रेल पार्षद बार्ड क्र. 1 के सानिध्य में कोलारस के न्यायालय के पास से लाल कोठी ब्लॉक एवं नाली निर्माण राशि 30 लाख 55 हजार खारे कुआ से लेकर जैन मंदिर रोड खार नाला तक सीसी ब्लॉक एवं नाली निर्माण 26 लाख 22 हजार सदर बाजार से रंगमहल चौक तक सीसी रोड एवं नाली निर्माण का लोकार्पण किया।
इस दौरान अन्य सैकड़ों लोग मौजूद थे। इस मोके पर उपस्थित पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रविन्द्र शिवहरे, पूर्व सांसद प्रतिनिधि बलबीर निवोरिया नगर पंचायत के मु य कार्यपालन अधिकारी संजय श्रीवास्तव सहायक लेखापाल जाहिद फारूखी, उपयंत्री रघूवीर भार्गव पप्पू शर्मा, सोनू जादोन, डॉ. सहजाद खॉन, बबलू खॉन, प्रिया जाट राजेश शिवहरे, रामेश्वर शिवहरे , दीपक भार्गव सहित सैकड़ों नगरवासी एवं पार्षदगण उपस्थित थे ।