करैरा। अशोभनीय शब्दों का उपयोग कर लोगों को जलील करने वाले करैरा के फेसबुकिया उग्रवादी सौरभ भार्गव ने बीते रोज आत्महत्या का ड्रामा किया। वो इससे पहले भी ऐसी नौटंकिया कर चुका है जबकि उसके खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग को लेकर पत्रकारों ने धरना दिया।
पिछले तीन दिनों से सोशल नेटवर्किंग साइट्स फेसबुक और व्हाट्सअप पर चल रहे पत्रकारों के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में पत्रकारों ने थाने के सामने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है।
पत्रकारों व पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष ने पुलिस को दो दिन पूर्व एक लिखित शिकायत सौंपी थी जिसमें उक्त युवक के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की गई थी, लेकिन पुलिस ने अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की हैै।
फेसबुक और व्हाट्सऐप पर पूर्व नपं अध्यक्ष कोमल साहू और पत्रकारों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां करने वाले युवक सौरभ भार्गव के खिलाफ दो दिन पूर्व एक लिखित शिकायत एसडीओपी करैरा पीएस सोलंकी को सौपी गई थी। इस मामले में पुलिस व प्रशासन को अल्टीमेटम दिया था कि अगर दो दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम होंगा।
चूंकि पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है जिसके तारतम्य में करैरा थाने के सामने पत्रकारों ने टेंट लगाकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। वहीं पुलिस का कहना है कि इस मामले में न्यायालय के एडीपीओ से सलाह ली जा रही है। उसके बाद जांच के बाद यह कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस मामले मेें जिस युवक सौरभ भार्गव की शिकायत हुई है उसने बीती रात खुदकुशी करने का ड्रामा किया।