शिवपुरी। एसपी डॉ महेन्द्र सिंह सिकरवार ने शनिवार को जिले के रिक्त पड़े बैराड़ थाने पर निरीक्षक अवनीत शर्मा व कोलारस थाने में पुलिस लाइन से निरीक्षक राजेश सिंह राठौड़ की नियुक्ति कर दी है। राठौड़ पूर्व में कोतवाली में प्रभारी थे वहीं अवनीत अभी हाल ही में जिले में आए है।
इसके अलावा फेरबदल करते हुए एसपी डॉ सिकरवार ने देहात थाना प्रभारी संजीव तिवारी को जिला विशेष शाखा में पदस्थ किया है और उनके स्थान पर पुलिस लाइन से निरीक्षक मुनेश गौतम को देहात थाने भेजा गया है। आगे जारी सूची में फिजीकल चौकी प्रभारी प्रमोद साहू को करैरा थाने में जेएसआई पद पर पदस्थ किया है और उनकी जगह फिजीकल चौकी की कमान निर्भया प्रभारी आराधना डेविस को सौंपी गई है।
जबकि कोतवाली में महिला शाखा देख रही उनि रजनी चौहान को निर्भया व महिला डेस्क प्रभारी बनाया गया है। इसके साथ ही उनि नीरज राणा को पुिलस लाइन से बदरवास में जेएसआई बनाया गया है। ज्ञात रहे कि फिजीकल चौकी प्रभारी साहू को चौकी से हटाने के पीछे उनके खिलाफ हुई कई शिकायतें होना बताई जा रही हैै।