जगमोहन तो बफादार है, गलती से चला गया नोटिस: रामसिंह

शिवपुरी। विगत दिवस नगर पालिका क्षेत्र के पूर्व अध्यक्ष जगमोहन सिंह सेंगर को कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामसिंह यादव ने अनुशासनहीनता के चलते कारण बताओ नोटिस जारी किया था। जिसके जबाब में तुरंत ही जगमोहन ने बताया कि वह कांग्रेस के प्रति पूरी तरह निष्ठावान है और कुछ दस्तावेज भी प्रस्तुत किए।
जिसके चलते जिलाध्यक्ष रामसिंह यादव ने नोटिस देने को गलतफहमी का कारण मानते हुए नोटिस वापस लेकर जगमोहन सिंह सेंगर को पूरे स मान के साथ कांग्रेस का निष्ठावान माना। जगमोहन सिंह सेंगर पूरी निष्ठा के साथ कांग्रेस नगर पालिका शिवपुरी अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मुन्ना लाल कुशवाह एवं कांग्रेस पार्टी के पार्षद पद के प्रत्याशियों के लिए पूरी निष्ठा से कार्य कर रहे है।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!