सिरसौद में जमीनी विवाद को लेकर चले लाठी फरसे, दर्जन भर घायली

शिवपुरी। जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र में ग्राम तिघरा में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षो में जबर्दस्त भिंडत हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से लाठी, फरसे व धारदार हथियारों का प्रयोग जमकर हुआ जिसमें लगभग दर्जन भर लोग इस घटना में घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही सिरसौद पुलिस मौके पर पहुंची और इस घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। इस दौरान पुलिस ने मामले की बारीकी से जानकराी हासिल करने ग्रामवासियों से जानकारी ली और मामला पंजीबद्घ कर विवेचना में ले लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार सिरसौद के ग्राम तिघरा में जगदीश यादव व यादव समाज के ही एक अन्य पक्ष का जमीनी विवाद को लेकर खूब विवाद हुआ। यह विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ही पक्ष के लोग धारदार हथियारों को लेकर आपस में भिड़ गए। जिससे कई लोग बुरी तरह घायल हो गए। ग्राम में हुए इस झगड़े की सूचना तत्काल ग्रामीणजनों द्वारा पुलिस थाना सिरसौद को दी गई। 

जिसमें ग्रामवासियों की इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और झगड़ा करने वाले दर्जनों लोगों को पकड़ लिया। वहीं घटना में जगदीश यादव बुरी तरह से घायल हो गए जिन्हें गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। वहीं अन्य दर्जनों लोग भी इस भीषण संघर्ष में घायल हो गए। पुलिस ने मौका मुआयना कर मामला पंजीबद्घ कर लिया है और झगड़े के बारे में अन्य ग्रामीणों से भी जानकारी ली जा रही है। पुलिस  मामले की विवेचना कर रही है जबकि कई आरोपी घटना केा अंजाम देने के बाद फरार हो गए है उनकी तलाश भी की जा रही है।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!