छेड़छाड़ की शिकार महिला पर आरोपी ने लगाया मारपीट का आरोप

शिवपुरी। कोतावाली क्षेत्रान्तर्गत छोटी नोहरी में बीते रोज पड़ोसियों के बीच हुए आपसी विवाद के बाद एक महिला ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज करा दिया।

वहीं दूसरी ओर छेड़छाड़ के प्रकरण में आरोपी बने युवक ने छेड़छाड़ की पीडि़त महिला सहित उसके पति पर मारपीट का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने दोनों प्रकरणों में कायमी कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक बीते सुबह 11 बजे छोटी नौहरी निवासी एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि देवेन्द(30) पुत्र राजारामा ओझा उसके पति की अनुपस्थिति में घर में घुस आया और उसने उसके साथ बुरा काम करने की कोशिश की। साथ ही उसने उसको धमकी दी कि अगर उसने ऐसा नहीं किया तो वह उसके पति को जान से मार देगा और उसने शोर मचाना शुरू कर दिया।

यह देख उसका देवर गोविंद वहां आ गया और जिसे देखकर आरोपी मौके से भाग गया। वहीं दूसरी ओर छेड़छाड़ का आरोपी बना देवेन्द्र पुत्र राजाराम ओझा ने भी थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है कि हरिओम पुत्र ग्यासी ओझा और उसकी पत्नी कल दोपहर उसके घर पर आए। उस समय हरिओम के हाथ में बका था और उसकी पत्नी लाठी लिए थी।

दोनों ने घर में घुसकर उसकी पत्नी के साथ गाली-गलौंच की। जब उसे रोका गया तो आरोपी हरिओम ने बका से उस पर हमला बोल दिया, जिससे उसके शरीर में चोटें आई हैं। बताया जाता है कि दोनों के बीच पूर्व से विवाद चल रहा था और इसी विवाद के कारण दोनों ने प्रथक-प्रथक रूप से एक-दूसरे पर मामला दर्ज कराया है।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!