लीक गैस सिलेंडर में लगी आग, महिला झुलसी, कमरा राख

करैरा। कस्बे में नई तहसील के सामने कोमल वाटिका के पास रहने वाले एक युवक के घर में शुक्रवार की रात घरेलु गैंस सिलेंडर में से गैस लीक होने के कारण आग लग गई। घटना के वक्त महिला खाना बना रही थी और उसकी साड़ी ने आग पकड़ ली।
बमुश्किल महिला ने अपनी जान बचाई लेकिन वह मामूली रूप से आग में झुलस गई वहींं कमरे में रखा घर का सामान जो कि 50 हजार की लागत का था वह भी आग में जलकर राख हो गया। पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर आगजनी का मामला कायम कर लिया हैै।

नई तहसील के सामने कोमल वाटिका के पास रहने वाले लाल सिंह(38) पुत्र सुल्लु राम वंशकार की पत्नी बीती रात करीब 9 बजे घर के कमरे में खाना पका रही थी। इसी दौरान घरेलु सिंलेडर में गैस का रिसाब होने के कारण अचानक से आग लग गई और आग ने सबसे पहले महिला की साड़ी को अपने आगोश में लिया लेकिन महिला ने जैसे-तैसे आग से अपने आप को बचाया। हालांकि महिला मामूली रूप से आग में झुलसी है।लेकिन इस आग ने महिला की ग्रहस्थी का पूरा सामान अपने आगोश मेें ले लिया। जिसमें 10 हजार रूपए नकद, एक क्विंटल गेंहू, टीवी व अन्य सामान मिलाकर लगभग 50 हजार रूपए का माल राख हो गया। बाद में पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने आगजनी कायम कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी हैै।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!