पुत्री की मौत से दु:खी पिता ने खुद को चाकू मारा, गंभीर हालत में अस्पतल में भर्ती

shailendra gupta
शिवपुरी। जिले के अमोला थाना क्षेत्र में एक पुत्री की मौत से आहत पिता ने खुद ही चाकू मारकर घायल कर लिया। पिता को गंभीर अवस्था में अमोला से उपचार हेतु जिला चिकित्सालय शिवपुरी रैफर किया गया। जहां घायल पिता का उपचार जारी है।

पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में ले लिया है। बताया जाता है किइस घटना में घायल पिता की पुत्री का विवाह अमोला में हुआ था जहां आए दिन बेटी को कई प्रकार से प्रताडि़त किया जाता था इसी बीच उसकी आग से जलकर मौत हो गई थी। स्वयं होमगार्ड में पदस्थ पिता की सुनवाई जब पुलिस ने नहीं की तो थक-हारकर पिता ने अपने आप को ही चाकू मार लिया।

जानकारी के अनुसार होमगार्ड में तैनात अमोला निवासी बृजमोहन सिंह ने अपनी पुत्री का विवाह बड़े जोश व उत्साह के साथ खतौरा में किया था। इसी बीच विवाह के बाद से ही बृजमोहन की पुत्री को ससुरालियों द्वारा कई प्रकार से प्रताडि़त किया गया। जिस पर समझाईश देकर मामले को कई बार सुलझाया भी गया, लेकिन हद तो तब हो गई जब इस प्रताडऩा के बीच बृजमोहन की पुत्री की आग से जलकर संदिग्ध हालातो में मौत हो गई।

पुत्री की मौत की खबर से बृजमोहन सन्न रह गया और पुत्री की मौत के बाद से स्वयं को अकेलापन महसूस करने लगा। इस मामले में जब पुत्री को ससुरालियों द्वारा दी जा रही प्रताडऩा की शिकातय संबंधित पुलिस थाने में की तो पुलिस द्वारा इस मामले में कोई कार्यवाही ना किए जाने से बृजमोहन तनाव में रहने लगा।

शुक्रवार की सुबह 11 बजे के लगभग बृजमोहन अपने घर पर ही बैठा था कि तभी उसने तनाव से ग्रसित होकर घर में रखे चाकू से स्वयं मारने का प्रयास किया, लेकिन वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर अवस्था मे बृजमोहन को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है। पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर जांच में ले लिया है।



Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!