प्रथम चरण में करैरा-कोलारस में 35 से 40 प्रतिशत तक हुआ मतदान

शिवपुरी। नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण में शिवपुरी जिले में कोलारस, करैरा, बैराड़ और खनियांधाना नपं के अध्यक्ष और पार्षद पदों के लिए आज सुबह 7 बजे से मतदान हुआ। प्रारंभिक सूचना के अनुसार पहले चार घंटे में कोलारस और करैरा में 35 से 40 प्रतिशत तक मतदान हुआ।

जबकि बैराड़ में इस अवधि में 32 प्रतिशत और खनियांधाना में 35 प्रतिशत मतदाता मतदान के लिए पहुंचे। मतदान के प्रति मतदाताओं में अच्छा रूझान देखने को मिल रहा है तथा पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। एक अनुमान के अनुसार शाम 5 बजे तक चारों नगर पंचायतों में 70 प्रतिशत से अधिक मतदान संभावित है।

मतदान सुबह 7 बजे प्रारंभ हुआ। प्रारंभ में मतदान की गति धीमी थी, लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया। मतदान केन्द्रों में मतदाताओं की कतारें लगना शुरू हो गईं। सुबह मतदान करने वालों में महिला मतदाताओं की सं या कम थी। लेकिन 12 बजे के बाद महिलाओं की सं या बढऩी शुरू हो गई। चारों नगर पंचायतों में अध्यक्ष पदों पर जोरदार घमासान देखने को मिल रहा है।

कोलारस में कांग्रेस प्रत्याशी रविन्द्र शिवहरे भाजपा प्रत्याशी विपिन खेमरिया से जूझ रहे हैं और यहां एक-एक वोट के लिए कड़ा संघर्ष देखने को मिल रहा है। रविन्द्र शिवहरे और उनकी पत्नी निशा शिवहरे पिछलेे 10 साल से अध्यक्ष पद पर आसीन हैं। इसलिए भाजपा ने इस चुनाव को जीतने के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बना लिया है। कल दिनभर कोलारस में बाहर के भाजपा नेताओं का जमावड़ा लगा रहा और प्रशासन ने यह कहकर कन्नी काट ली कि नगरीय निकाय चुनाव में बाहर के लोगों का रहना प्रतिबंधित नहीं है। लेकिन कांग्रेस का आरोप है कि उनके कार्यकर्ताओं पर प्रशासन की स ती रही।

नपं कोलारस में 17 मतदान केन्द्रों पर आज 13687 मतदान कर रहे हैं। नपं करैरा में भी मतदान के प्रति अच्छा उत्साह देखने को मिल रहा है। पहले चार घंटे में ही यहां 40 प्रतिशत मतदान हो चुका है। यहां 26 मतदान केन्द्रों में संवेदनशील मतदान केन्द्र 6 हैं और करैरा में भाजपा प्रत्याशी कोमल साहू का मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी वीनस गोयल तथा निर्दलीय प्रत्याशी दमयंती मिश्रा से है, लेकिन सूत्र बताते हैं कि मु य मुकाबला भाजपा और निर्दलीय प्रत्याशी के बीच हो रहा है। यहां कुल 19 हजार 121 मतदाता मतदान कर रहे हैं। बैराड़ नगर पंचायत में भी मतदान के प्रति अच्छा रूझान देखने को मिल रहा है।

मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। यहां कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशियों की मुश्किल निर्दलीय सेवा यादव और बसपा प्रत्याशी जयंत रावत बढ़ा रहे हैं। भाजपा ने विमला रावत को टिकट दिया है। खनियांधाना में भी तेज मतदान की खबर है। हमारे संवाददाता के अनुसार समाचार लिखे जाने तक यहां 40 प्रतिशत तक मतदान हो चुका था। खनियांधाना में कांग्रेस प्रत्याशी शैलेन्द्र सिंह का मुकाबला भाजपा प्रत्याशी रितु जैन से है।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!