कुएं में नहाने गए दो भाईयो की डूबने से मौत

shailendra gupta
शिवपुरी। तेंदुआ थाना क्षेत्र के ग्राम राजगढ में कुंए में कुदने के कारण दो दलित युवको की मौत हो गई है बताया गया है कि ये दोना युवक चचरे भाई है। इस घटना के कारण पूरे गांव में मातम छाया हुआ है।

जानकारी के अनुसार तेंदुआ थाना क्षेत्र के ग्राम राजगढ निवासी संविदा शिक्षक गेंदालाल का पुत्र जय सिंह उम्र 14 साल एंव गेदालाल के बंडे भाई रामहेत जाटव का पुत्र उम्र 12 वर्ष अपने अन्य मित्रो के साथ ग्राम के तालाब पर नहाने गए तो  वहां जमकर मस्ती की।

ग्राम के कुछ लोगों के अनुसार इन नौनिहालों की टोली ने देर तक तालाब पर नहाती रही ओर तालाब पर नहाने का मन भर जाने से कुएं में नहाने की योजना बना ली और पूरी की पूरी टोली पहुंच गई ग्राम के ही बैजू जाटव के कुएं पर पंहुच गई।

इस कुएं में इन नौनिहालो की टोली कोई खेल खेलने लगाी और अजय और उसका चचैरा भाई कुएं में डूब गए थौडी देर बाद बाकी बच्चो को ये दोना भाई नही दिखे तो घवराकर ये बच्चे गांव की ओर भागे ओर परिजनों की इस बात की जानकारी दी। परिजन सहित अन्य ग्रामीण भी इस कुए पर पहुंच गए, ओर दोनो भाईयो को कुंए से बाहर निकाला जब तक इनकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद ग्राम में शोक का माहौल व्याप्त है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।




Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!