पंचायत सचिव के घर से चोरों ने चुराया कम्प्यूटर

shailendra gupta
शिवपुरी। बदरवास थाना क्षेत्र के ग्राम बामौर में रहने वाले पंचायत सचिव की अनुपस्थिति में चोरों में घर का ताला तोड़कर वहां रखे शासकीय क प्यूटर, सीपीयू , कीबोर्ड और माउस सहित घर में रखा अन्य सामान चोरी कर लिया। कल जब पंचायत सचिव घर वापिस लौटा तो उसे घर में चोरी होने की जानकारी लगी। जिसकी शिकायत थाने में दर्ज करा दी। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 457, 380 के तहत प्रकरण कायम कर लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत बामौर का सचिव लालजीराम पुत्र विमान सिंह यादव उम्र 48 वर्ष 25 अगस्त को अपने पुत्र की तबीयत खराब होने के बाद घर में ताला लगाकर उसे इलाज के लिए ग्वालियर ले गया था। इसी बीच किन्हीं अज्ञात चोरों ने उसके घर का ताला तोड़कर घर में रखा पंचायत का क प्यूटर, माउस, सीपीयू, कीबोर्ड, नेटसेटर सहित अन्य सामान चुरा लिया। कल जब फरियादी घर वापिस लौटा तो उसके घर का ताला टूटा हुआ था और वहां रखा क प्यूटर और अन्य सामान गायब था। जिससे उसे घर में चोरी होने की जानकारी लगी और उसने चोरी की शिकायत थाने में कर दी।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!