जिला बदर बदमाश छुरे के साथ बस स्टेण्ड पर पकड़ा

shailendra gupta
शिवपुरी। कोतवाली पुलिस ने कल मुखबिर की सूचना पर नए बस स्टेण्ड के पास से जिला बदर आरोपी को छुरे के साथ गिर तार किया है और उसके खिलाफ 25 बी आ र्स एक्ट सहित 14 राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेश उर्फ जुड्डा पुत्र वंशीलाल जाटव को जिला बदर कर दिया था। लेकिन आरोपी इसके बावजूद भी शहर में मौजूद था। कल आरोपी राजेश लोहे का छुरा लेकर बस स्टेण्ड क्षेत्र में किसी वारदात को अंजाम देने की नियत से घूम रहा था।

जिसकी जानकारी मुखबिर ने कोतवाली पुलिस को दे दी और पुलिस ने सूचना के आधार पर बताए गए स्थान पर दबिश दी और आरोपी को दबोच लिया। उसके पास से एक लोहे का छुरा बरामद किया गया है।

वहीं जब उसके बारे में जानकारी एकत्रित की तो पता लगा कि वह जिला बदर आरोपी है। जिस पर पुलिस ने राष्ट्रीय सुरक्षा को देखते हुए उस पर रासुका लगा दी।


Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!