जहर खाकर महिला ने दी जान, कारण अज्ञात

शिवपुरी। सिरसौद थाने के ग्राम खौरगार में बीते दिन एक महिला ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। लेकिन इसके पीछे क्या कारण है। यह अभी अज्ञात है।

रात्रि के समय महिला के परिजन उसे गंभीर अवस्था में शिवपुरी अस्पताल लेकर आए थे, लेकिन अस्पताल आने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया और डॉक्टरों ने उसकी मौत की पुष्टि कर दी। फिलहाल इस मामले में पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अनीता पत्नी देवीलाल यादव उम्र 40 वर्ष निवासी खौरघार ने किन्हीं अज्ञात कारणों के चलते जहर का सेवन कर लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। आनन फानन में उसके परिजन उसे शिवपुरी अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!