तालाब के पास हथियार लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार

shailendra gupta
शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मनियर तालाब के पास शनिवार को एक युवक को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने धर दबोचा। यह युवक किसी वारदात को अंजाम देने की नियत से उक्त स्थान पर घूम रहा था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीज गोदाम के पास लल्ला उर्फ धर्मेन्द्र सिंह तोमर पुत्र चंदन सिंह तोमर उम्र 29 वर्ष अवैध हथियार लेकर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था। जिसकी सूचना मुखबिर द्वारा कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस ने जब उक्त युवक को पकड़कर उसकी तलाशी ली तो अवैध हथियार पाया गया। तथा उसने वारदात को अंजाम देना भी कबूला है। फिलहाल पुलिस उससे और पूछताछ में जुटी है।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!