22 वर्षीय युवक ने जहर गटका, इलाज से पहले मौत

shailendra gupta
शिवपुरी। जिले के मायापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पदारी के एक युवक ने किन्हीं अज्ञात कारणों के चलते कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया।
जिससे उसकी हालत खराब होने लगी और परिजनों से उसे चिकित्सीय उपचार के लिए अस्पताल लेकर आए, लेकिन हालत ज्यादा खराब होने के चलते उसे ग्वालियर रैफर कर दिया गया। लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हरिओम पुत्र अनख सिंह लोधी उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम पादरी का रहने वाला है। शनिवार को अज्ञात कारणों के चलते उसने कीटनाशक दवा को सेवन अत्यधिक मात्रा में कर लिया। जिस कारण उसकी हालत काफी नाजुक हो गई और परिजनों उसे चिकित्सालय लेकर आए। लेकिन परीक्षण के पश्चात पूरे शरीर में दवा के फैलने से युवक की हालत ज्यादा खराब हो गई। जिस कारण डॉक्टरों ने उसे ग्वालियर रैफर कर दिया। लेकिन ग्वालियर पहुंचने से पूर्व ही युवक की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने मामला संज्ञान में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!