पत्रकार राजू ग्वाल बने ग्वाल महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता

shailendra gupta
शिवपुरी-अखिल भारतीय ग्वाल महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक गत दिवस मप्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल महाकाल की नगरी उज्जैन में मक्सी रोड़ स्थित कैलाधाम धर्मशाल पर आयोजित हुई। इस राष्ट्रीय बैठक में विभिन्न छावनियों से ग्वाल बन्धुओं ने शिरकत की और अपने खुले विचार व्यक्त कर समाज संगठन की भावना को मजबूत बनाने पर बल दिया।
बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन ग्लाल टीटीई, उपाध्यक्ष शेरसिंह तालपुरा झांसी व मु य संयोजक आर.के.हांस इटारसी ने संयुक्त रूप से राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए लुधावली शिवपुरी के अधिमान्य पत्रकार राजू ग्वाल को राष्ट्रीय प्रवक्ता की महत्वपूर्ण जि मेदारी सौंपी गई। इस पदीय दायित्व को ग्रहण करने पर राजू ग्वाल ने समाज को साथ लेकर और ग्वाल महासभा की उन्नति व प्रगति में सतत कार्यरत रहने की बात कही व इस महती जि मेदारी को प्रदान करने पर राष्ट्रीय पदाधिकारियों व नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। इस उपलब्धि पर राजू ग्वाल को शिवपुरी अंचल के समस्त वरिष्ठ पत्रकार एवं मीडिया मित्रगणों, परिजन, मित्रगण, गणमान्य नागरिक एवं समाजसेवी संस्थाओं द्वारा बधाई व शुभकामनाऐं प्रदान की।

इस तरह बनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी
अखिल भारतीय ग्वाल महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में अन्य पदों की भी घोषणा की गई। जिसमें राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष संतोष रियार गुना, रामचरण रियार आरोन, कार्यकारिणी सदस्यों में शिवपुरी के दुर्गा ग्वाल, बृजेश रियार, राजा कछवाए, जगदीश अहीर, उपाध्यक्ष कैलाश थ मार इंदौर, प्रेमनारायण बीना, भगत सिंह चंदेल ललितपुर, महामंत्री संजीव हिन्नवार झांसी, यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष यश कछवाए सागर, सचिव डॉ.दशरथ मसानियां आगर, मप्र के अध्यक्ष सीताराम थ मार, मप्र के मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश निगौते पचमढ़ी, उपाध्यक्ष गोविन्द मोरिया पचमढ़ी, सचिव आय-व्यय निरीक्षक दामोदरप्रसाद झांसी, सह सचिव कोमल रियार तालपुरा झांसी व नरेश कोकन्दे मुंगावली, उपाध्यक्ष के.जी.सुरा जालना महाराष्ट्र, मन्नू लाल हिन्नवार नागपुर महाराष्ट्र, रतन चंदेल गुना, सीताराम अहीर महू, संयोजक धनीराम ररहा कर्नेलगंज गुना, संरक्षक बाबूलाल कोकन्दे आगर, लक्ष्मण हिन्नवार शाजापुर, रविशंकर मोरिया पिपरिया, मोहन लाल रावली व्यावरा, प्रेमनारायण गुुजेले बैतूल, उ.प्र. के अध्यक्ष सूरज सिंह, सह सचिव प्रहलाद, सचिव विजय रियार आगर, संयोजक सौरभ पडऱया उज्जैन, महेश गुजेले बैतूल, श्याम ग्वाल देवास, शिक्षा प्रकोष्ठ संयोजक राजीव हिन्नवार बैतूल, उपाध्यक्ष यूथ ब्रिगेड ओमप्रकाश ग्वाल सांवेर इंदौर, सह संयोजक गोविन्द मसानिंया झाबुआ को शामिल किया गया है। यह राष्ट्रीय कार्यकारिणी अब संपूर्ण देश भर में विभिन्न प्रदेशों, जिलों एवं तहसील स्तर पर ग्वाल महासभा का गठन करेंगें और शीघ्र ही एक बड़ा आयोजन इस संगठन के बैनर तले आयोजित किया जाएगा। जिसमें समस्त ग्वाल बन्धु शामिल होंगें। इस नवीन कार्यकारिणी को समस्त ग्वाल बन्धुओं की ओर से बधाई व शुभकामनाऐं दी गई है।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!