सेना भर्ती रैलियों में चयनित युवा को परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण

shailendra gupta
शिवपुरी। वाणिज्य, उद्योग और रोजगार विभाग द्वारा केरियर काउंसलिंग योजना में सेना भर्ती रैलियों में शारीरिक एवं मेडिकल परीक्षण में चयनित युवाओं को 'कॉमन एन्ट्रेंस परीक्षाÓ की पूर्व तैयारी के लिये पाँच दिवसीय प्रशिक्षण देने का निर्णय लिया गया है।
सेडमेप द्वारा शारीरिक एवं मेडिकल परीक्षण में उपयुक्त पाये गये सभी युवकों को जिला मु यालय पर पाँच दिवसीय उन्मुखीकरण, परामर्श और कोचिंग का प्रशिक्षण दिया जायेगा।

उल्लेखनीय है कि पूर्व में कॉमन एन्ट्रेंस परीक्षा में मध्यप्रदेश के युवाओं की सफलता का प्रतिशत कम रहा है तथा प्रदेश का भर्ती कोटा पूर्ण नहीं होता था। विभाग द्वारा केरियर काउंसलिंग योजना के माध्यम से कॉमन एन्ट्रेंस परीक्षा के पूर्व प्रशिक्षण देकर प्रदेश के युवाओं का शत-प्रतिशत चयन तथा प्रदेश के कोटा अनुसार सेना में भर्ती के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!