सोनी आभूषण भण्डार पर चोरों का धावा, हजारों के आभूषण चुराए

shailendra gupta
शिवपुरी। चोरों का दुस्साहस देखिए कि बीती रात उन्होंने कस्बे के हृदय स्थल एबी रोड पर स्थित सोनी आभूषण भण्डार को अपना निशाना बनाकर वहां से 60 हजार रूपये के चांदी के आभूषण उड़ा दिए। दुकान संचालक को चोरी का पता आज सुबह लगा। जब वह दुकान खोलने आये। घटना के बाद से यहां लोगों में डर व्याप्त हो गया है।  फिलहाल पुलिस ने इस मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जगदीश सोनी की आभूषणों की दुकान एबी रोड पर स्थित है और बीती रात्रि 9:30 बजे वह अपनी दुकान पर ताला लगाकर घर चले गए थे। लेकिन रात्रि के समय कोई अज्ञात चोर उनकी दुकान पर पहुंचा और शटर में लगे दोनों ताले तोड़कर दुकान में प्रवेश कर गया। जहां उनकी चांदी की चूडिय़ां, अंगूठी और बिछियों की डिब्बे चोरी कर ले गया। जिसकी कीमत करीब 60 हजार रूपये आंकी जा रही है। आज सुबह जब जगदीश अपनी दुकान खोलने के लिए वहां पहुंचे तो दुकान की शटर आधी खुली हुई थी। यह देखकर वह दंग रह गए। वहीं जब उन्होंने दुकान के अंदर जाकर देखा तो पूरा सामान बिखरा हुआ पड़ा था। जिससे वह जान गए कि उनकी दुकान में चोरी हुई है।

पुलिस गश्ती व्यवस्था की खुली पोल
खास बात यह रही कि रात्रि के समय पुलिस गस्ती कर रही थी। इसके बावजूद भी चोरी की घटना हो जाने से यह तो सिद्ध हो जाता है कि पुलिस की गस्ती कितनी मजबूत थी। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुटी हुई है। वहीं फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट और स्नोफर डॉग भी मौके पर पहुंच गए थे, लेकिन ऐसा कोई भी सबूत हाथ नहीं लगा कि जिससे चोरों तक पहुंचा जा सके।


Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!