दो पक्षों में रंजिशन विवाद, गोली लगने से एक युवक घायल

शिवपुरी। जिले के करैरा थाना क्षेत्र के ग्राम भैंसा में कल दोपहर दो पक्षों में पुरानी रंजिश के चलते विवाद हो गया। जिसमें एक पक्ष के पांच आरोपियों ने मिलकर दूसरे पक्ष के एक युवक पर फायर कर दिए। जिससे एक गोली फरियादी युवक की जांघ में जा लगी और वह घायल हो गया जिसकी शिकायत घायल ने थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने इस मामले में पाचों आरोपियों के खिलाफ धारा 307 हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार लेखसिंह पुत्र सुंदरलाल रावत और आरोपी केशव तिवारी, सत्येन्द्र तिवारी, टिल्लन, नीलू, पीयूष तिवारी के बीच काफी समय से खेत पर कुएं के पानी को लेकर विवाद चल रहा था और आए दिन दोनों पक्षों के बीच कहा-सुनी भी होती रहती थी। कल दोपहर 1 बजे जब लेखसिंह अपने खेत पर पहुंचा तो आरोपी नीलू और पीयूष से उनका विवाद हो गया। बाद में केशव तिवारी, सत्येन्द्र और टिल्लन भी वहां आ गए। जहां पीयूष ने कट्टे से लेखसिंह पर दो फायर किए। लेकिन वह चूक गए और लेखसिंह बच गया। जिसके बाद आरोपी टिल्लन ने अपनी अधिया से उस पर फायर किया। जिसकी गोली उसकी जांघ में लग गई और वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे तो उन्हें देखकर आरोपी वहां से भाग निकले। बाद में उक्त आरोपियों की शिकायत थाने में दर्ज करा दी गई।


Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!