दो माह बाद भी नहीं हुई लाश की शिनाख्त, हत्या प्रमाणित

shailendra gupta
शिवपुरी। दो माह पूर्व 17 मई को पिछोर कस्बे में स्थित मुक्तिधाम के पास कुए में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश की शिना त दो माह बीत जाने के बाद भी नहीं हो सकी है। वहीं पुलिस ने मामले में जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ धारा 302 हत्या सहित 201 भादवि के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।
उक्त अज्ञात मृतक व्यक्ति की पीएम रिपोर्ट में उसकी मौत गला दबाकर किया जाना दर्शाया गया है। इस आधार पर पुलिस ने यह प्रकरण दर्ज किया है।
विदित हो कि दो माह पूर्व कुए में पड़ी मिली लाश के मामले में पुलिस ने मर्ग कायम किया था। साथ ही मृतक की शिना ती के प्रयास भी शुरू किए थे, लेकिन उक्त अज्ञात युवक की मौत हुए दो माह से अधिक बीत चुके हैं, लेकिन उसकी शिना ती आज तक नहीं हो सकी है। वहीं पुलिस ने अब पीएम रिपोर्ट आने के बाद उक्त प्रकरण में अज्ञात हत्यारे के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी तक पुलिस को यह जानकारी नहीं लग सकी है कि उक्त मृतक युवक की हत्या क्यों और किन कारणों से की गई है।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!