60 लीटर कच्ची शराब के साथ युवक दबोचा

shailendra gupta
शिवपुरी। मायापुर थाने के नवागत थाना प्रभारी सुरेश शर्मा ने थाने में पहुंचते ही बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। उन्होने आज सुबह एक गुप्त सूचना पर थाना क्षेंत्र के राजपुर चौराहे से एक युवक को बाइक पर अवैध कच्ची शराब ले जाते हुए गिर तार कर लिया।
पकड़ी गई शराब करीब 12 हजार रूपए की बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी शराब को मायापुर से खनियाधाना ले जाकर बेचने की फिराक में था।

थाना प्रभारी मायापुर श्री शर्मा को सूचना मिली कि अवैध कच्ची शराब बेचने का काम करने वाला युवक आजाद पुत्र रामजी कबूतरा निवासी मायापुर आज अवैध शराब लेकर खनियाधाना बेचने जा रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए श्री शर्मा ने पुलिस बल के साथ राजापुर चौराहे पर उक्त युवक को एक बाइक पर अवैध 60 लीटर कच्ची शराब के साथ दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसकी बाइक को भी जप्त कर लिया है।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!