इंजीनियर के घर पहुंची चौथ वसूली की चिट्ठी

शिवपुरी। कोतवाली थानातंर्गत मोहनी सागर निवासी एक इंजीनियर के घर पर फोन कर व चिठ्ठी छोड़कर अज्ञात बदमाशों ने आठ लाख रूपये की मांग की है। आठ लाख रूपये ना देने पर उसके बेटे को अपहरण व हत्या तक कर देने की धमकी दी है।

जानकारी के अनुसार मोहनी सागर कॉलोनी इंजीनियर जंडेल सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह गुर्जर राजपुत उम्र 48 वर्ष को पिछले कुछ दिनो से कोई व्यक्ति फोन करके उनके बेटे के अपहरण कर उसकी हत्या कर देगें। पहले तो जंड़ेल सिंह ने इसे किसी की शरारत समझ कर अनदेखा कर दिया लेकिन बाद में इस संदर्भ में एक चिठ्ठी भी उसके घर पर बेटे की साईकिल पर छोड़ी तो उन्है मामला गंभीर जान पड़ा और उन्होने मामले की शिकायत पुलिस को दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
 
बताया गया है कि फिरौती मांगने वालो ने खुद को डकैत बताते हुए कहा है कि हम जंगल में रहने वाले लोग है यादि हमारी बात को अनदेखा किया तो उसके परिणाम गंभीर हो सकते है।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!