चोरों की धमचक ने पुलिस की नींद उड़ाई, अब बैराढ़ में हुई चोरी

0
शिवपुरी। लगता है कि इन दिनों पुलिस को यदि कोई चुनौती दे रहा है तो वह कोई अज्ञात मर्डर या अन्य कोई घटना नहीं बल्कि इन दिनों चोरों की बढ़ती गतिविधियां पुलिस के लिए खासा सिरदर्द बनी हुई है।
बीते ह ते भर से ऐसा कोई भी नहीं गुजर जहां चोरी की घटना सामने ना आई है बल्कि प्रतिदिन एक ना एक घर या दुकान को चोरों ने अपना निशाना बनाया और इत्मीनान से चोरी की घटना को अंजाम देकर रफूचक्कर हो गए। अभी गत दिवस जहां बदरवास में चड्डी बनियान गिरोह ने अपनी आमद दर्ज कराई तो वहीं कुछ दिनों पूर्व करैरा में सब्जी व्यापारी के यहां चोरों ने डांका डाला, इसके बाद शिवपुरी शहर में भी अनेकों स्थानों चोरियों की वारदातें हो चुकी है। इन सब से जहां आमजन की नींद हराम है तो वहीं पुलिस की दुश्वारियां भी बढ़ रही है। अब बैराढ़ के ग्राम कालामढ़ में चोरी की घटना हुई है।

बैराड़ थाना क्षेत्र के ग्राम कालामढ़ में बीती रात्रि कुछ अज्ञात चोरों ने एक घर पर धाबा बोल दिया और वहां से हजारों रुपये का माल समेटकर ले गये। खासबात यह रही कि जिस समय चोर घर में चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे थे उस समय पूरा परिवार छत पर सो रहा था। चोरों ने इतनी सफाई के साथ घटना को अंजाम दिया कि परिवार के किसी भी सदस्य को भनक तक नहीं लग सकी। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में फरियादी की रिपोर्ट पर से अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 457, 380 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया।

यहां प्रकाश कुशवाह पुत्र रामजीलाल कुशवाह निवासी कालामढ़ किसी काम से अपने गांव से बाहर गए हुए थे और घर पर उनका पूरा परिवार मौजूद था। रात्रि के समय परिवार के सभी सदस्य गर्मी के कारण नीचे कमरों में ताला लगाकर पर छत पर जाकर सो गए। रात्रि के समय कोई अज्ञात चोर मकान के मु य दरबाजे का ताला तोड़कर घर में प्रवेश कर गए। इसके बाद कमरे में रखे बक्से का भी चोरों ने ताला तोड़ दिया और वहां से एक चांदी की करदौनी, एक जोड़े पायजेब, एक चांदी का गुच्छा और नगदी चोरी कर लिए। जिस समय चोर घर में चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे थे उस समय परिवार के किसी भी सदस्य को इसकी भनक भी  नहीं पड़ी। रात्रि करीब ढाई बजे फरियादी प्रकाश कुशवाह का भतीजा शौच के लिए उठा तो उसने घर का सामान बिखरा हुआ देखा और छत पर सो रहे अपने परिजनों को इसकी सूचना दी। रात्रि में ही परिजनों ने चोरी की सूचना मोबाइल पर प्रकाश को दे दी और इसके बाद पुलिस को भी सूचना दे दी। पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में ले लिया है।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!