शिवपुरी। सुभाषपुरा थानांतर्गत नयागांव से एक ग्रामीण के घर से लाखो के जेवर और डेढ़ लाख रूपये नकद चोरी हो गए। बुधवार को ग्रामीण ने पुलिस को चोरी के संबंध में आवेदन सौपा है।
जानकारी के अनुसार नयागांव निवासी ग्रामीण बाईसराम धाकड के मकान में एक बक्से में रखे जेवर सोने की करधौनी,दो अंगूठी, एक चेन, कान के टॉप्स, चॉदी की करधौनी और पायले सहित सहित डेढ़ लाख रूपये नगद अज्ञात चोर पार कर ले गये। बताया जा रहा है कि चाबी कमरे मे टंगी थी और चोर ने ताला खोलकर गहने और नकदी चुरा लिए। घटना की जानकारी जब सुबह लगी, जब बक्से का ताला खुला मिला।
घर वालो के मुताबिक कि अज्ञात चोर घर के पीछे से चढकर आए और निचली मंजिल के कमरे में चोरी की घटना को अंजाम दे गये इस वारदात में करीब दस लाख रूपये का माल चोरी होना बताया जा रहा है। पीडि़त ने वारदात के बाद पुलिस थाने जाकर आवेदन दिया गया है इधर पुलिस का कहना है कि इस चोरी मे आवेदन आया है, लेकिन मामले में कोई घर का ही है । जांच के उपरांत ही मामला दर्ज किया जाएगा।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।