शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो दुकानदार को पीटा, दुकान तोड़ डाली

shailendra gupta
0
शिवपुरी। खान-पान का होटल चलाने वाले एक युवक पर पोहरी के दो युवकों द्वारा शराब के लिए पैसे ना देने पर ना केवल दुकानदार की मारपीट की बल्कि उसकी दुकान में तोड़ाफोड़ भी कर दी और इतना सब करने के बाद दोनों शराबियों ने दुकानदार के घर पहुंचकर उसकी मॉं को भी जान से मारने की धमकी दी है। इस मामले में पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर उचित न्याय की गुहार पीडि़त दुकानदार व उसके पिता ने लगाई है जिसके चलते वह आरोपियों की धमकी से आहत है।

पुलिस अधीक्षक को दिए गए शिकायती आवेदन में अपनी व्यथा सुनाते हुए पीडि़त गणेश कुमार पुत्र रमेशचंद गुप्ता निवासी कटरा मोहल्ला पोहरी ने बताया कि उसने अभी 1 फरवरी को ही पोहरी में बस स्टैण्ड पर अपने खान-पान का होटल प्रारंभ किया। होटल शुरू हुए दो माह भी नहीं किए कि तभी दुकान पर बसंत शर्मा के लड़के राजू व संजू आए दिन गणेश से शराब के लिए रूपयों की मांग करते है जब  शराब के लिए पैसे नहीं दिए जाते तो वह ना केवल गणेश से मारपीट कर देते है बल्कि दुकान में भी तोडफ़ोड़ करने से पीछे नहीं हटते।

बीती 4 मई को भी इन्होंने गणेश से जबरन शराब के लिए पैसे की मांग की नहीं दिए तो राजू व संजू ने मिलकर उसकी बाईक हीरोहोण्डा डीलेक्स तोड़ दी, इसके बाद 8 मई को पुन: रात में 10:30-11 बजे के लगभग जब गणेश दुकान बंद कर घर चला गया तो उक्त आरोपी दुकान पर आए और दुकान पर रखा काउण्टर, भट्टी तोड़ दी व झल्लर में आग लगाई और छप्पर मिटा दिया रात्रि लगभग एक बजे गणेश को इस घटना की सूचना मिली जिस पर तुरंत पुलिस को सूचित भी किया।

इसके बाद भी पुलिसिया कार्यवाही ना होने से उक्त दोनों आरोपियों ने गत 9 मई को गणेश घर पहुंचकर उसकी मॉ को पूरे परिवार सहित देख लेने की धमकी तक दे डाली जिससे पूरा परिवार दहशत व परेशानी में है। गणेश ने बताया कि उक्त आरोपियों में से एक राजू, पोहरी में हुए मूला हत्याकाण्ड में भी आरोपी रहा है। इतना सब होने के बाद भी पुलिस ने फरियादी गणेश के इस मामले में कोई कार्यवाही नहीं की जिस पर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही की मांग कर उचित न्याय की गुहार लगाई है।



Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!