पिछोर। नगरीय क्षेत्र में बस स्टैण्ड, चौराहों व मु य मार्ग पर स्थाई, अस्थाई अतिक्रमणों के कारण आय दिन दुर्घटना होने की खबरे मिलती रहती है, नगर परिषद पिछोर क्षेत्र में बढ रहे अतिक्रमण के कारण बस स्टैण्ड, कॉलेज चौराहा, डांकबंगला एवं कृषि उपज मण्डी से शिवपुरी मु य मार्ग सकरा हो गया है,
बसों व बड़े वाहनों को निकले में काफी परेशानी होती है जिससे हर पल दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है, बस स्टैण्ड पर फल ठेला वाले व होटल संचालक द्वारा लगायी जा रही गुमठी के कारण बस स्टैण्ड सकरा होता जा रहा है जिसका खामियाजा यात्रियों को उठाना पड़ता है आये दिन यात्रियों को चोटिल होते देखा जा सकता है, विगत दिवस एक होटल संचालक द्वारा अतिक्रमण कर बाहर नास्ता बना रहा था तभी अचानक एक बच्चा कढ़ाई से टकरा गया, पास खड़ेे युवक पर गर्म तेल की कढाई जा गिरी और वह 50 प्रतिशत से अधिक जल गया, जिसे सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र पर प्राथमिक उपचाकर कर जिला अस्पताल के लिए रेफर किया। ऐसी घटनाऐं कई बार घटित हो चुकी है फिर भी प्रशासन मौन बना हुआ है, अपुष्ट सूत्रों की माने तो नपा कर्मियों द्वारा होटल संचालकों व फल के ठेले बालों से अतिक्रमण के ऐवज में भरपूर बसूली की जाती है यही कारण है कि इनके होंसले बुलन्द है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।