मूक-बाधिर महिला की हत्या के मामले में संदिग्ध आरोपी का स्कैच जारी

shailendra gupta
0
शिवपुरी। शहर के फिजीकल क्षेंत्र स्थित बाबू क्वाटर के पास रहने वाली एक मूक-बाधिर महिला के साथ हुई लूटपाट के बाद हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस ने घटना से संबंधित एक आरोपी का स्कैच जारी किया है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि इस स्कैच से संबंधित कोई भी जानकारी किसी को मिले तो वह तत्काल कोतवाली पुलिस से संपर्क करे।

विदित रहे कि 8 अक्टूबर 2013 को बाबू क्वाटर के पास रहने वाली मूक बाधिर महिला लक्ष्मी जैन के साथ अज्ञात हमलावर ने लूटपाट कर उसकी निर्मम हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ लूट व हत्या की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया था। लेकिन अभी तक पुलिस उस आरोपी का सुराग नहीं लगा पाई थी। चूंकि पुलिस को एक गुप्त सूचना पर संदिग्ध आरोपी के संबंध में जानकारी मिली है जिसका कोतवाली पुलिस ने स्कैच जारी किया है। टीआई कोतवाली राजेश सिंह राठौड़ ने आमजन से अपील की है कि इस आरोपी के संबंध में कोई भी जानकारी देने वाले को उचित ईनाम के साथ उसका नाम गुप्त रखा जाएगा।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!