चैकिंग के दौरान चोरी की भैंसों से भरी पिकअप गाड़ी पकड़ी

shailendra gupta
0
शिवपुरी। तेंदुआ थाना पुलिस ने बीती रात्रि हाइवे गश्त के दौरान तीन लोगों को एक पिकअप वाहन और चोरी की चार भैंसों सहित गिर तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं कराई है, साथ ही मामला दर्ज करने की भी बात की पुष्टि नहीं हो सकी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात्रि तेंदुआ थाना पुलिस हाइवे पर वाहनों की चैकिंग कर रही थी, जहां एक पिकअप वाहन संदिग्ध दिखा तो उसे रोककर उसके ड्रायवर और उसमें बैठे दो अन्य लोगों से पूछताछ की गई तो वह शकपका गये जिस पर पुलिस का संदेह और बढ़ गया। बाद में पुलिस ने पिकअप वाहन की चैकिंग की तो उसमें चार भैंसें निकलीं। 

पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की तो उन्होंने भैंसें चोरी करके ले जाने की बात स्वीकार की। बताया जाता है कि पुलिस ने गांवों से जहां से ौंसें चोरी हुई है वहां संपर्क साधा, लेकिन अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है कि उक्त भैंसें चोरी की है या वह कटने जा रही थी। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने चार भैंसें और तीन आरोपी पकड़े जाने की पुष्टि की।


Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!