शिवपुरी। करैरा थानांतर्गत ग्राम चिरली से बीते रोज एक नाबालिग का अपहरण करने वाले युवक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना प्रांरभ कर दी है। बताया जा रहा है उक्त युवक पास के ही गांव का ही रहने वाला है।
जानकारी के अनुसार ग्राम चिरली निवासी सेवाराम पुत्र रामजी लोधी की बेटी उम्र 17 वर्ष की रविवार की दोपहर अपनी मां से बमरौली गांव में अपनी सहेली से मिलने की बात कह कर घर से निकली थी,लेकिन शाम तक वह वापस नही लौटी तो उसके पिता ने उसकी तलाश शुरू की परंन्तु उसका कोई सुराग नही लगा।
तभी उसको गांव के किसी व्यक्ति ने बताया कि उसे आज दिन में खिरिया निवासी जबर सिंह पुत्र गोपी लोधी के साथ देखा गया था। फिर जबर सिंह लोधी की तलाश शुरू की गई तो वह भी घर पर नही मिला ना ही उसकी कोई जानकारी मिल रही थी,वह भी घर से लापता था। नाबालिग पुत्री के पिता सेवाराम ने मामले की शिकायत सोमवार करैरा थाने में दर्ज कराई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर विवेचना प्रांरभ की दी है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।