Sunday on: परशुराम जयंती के लिए मीटिंग

0
शिवपुरी। अक्षय तृतीया के दिन भगवान श्री परशुराम जी के जन्मोत्सव कार्यक्रम को लेकर सर्व ब्राह्मण समाज की एक आवश्यक बैठक आज भगवान परशुराम जी के मंदिर फिजीकल रोड पर आयोजित की जा रही है। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तय की जायेगी।
आयोजन के संबंध में जानकारी देते हुये सर्व ब्राह्मण समाज के प्रदेश संयोजक रामजी व्यास ने बताया कि 2 मई शुक्रवार को संपन्न होने वाले इस जन्मोत्सव कार्यक्रम की जि मेदारी संयुक्त रूप से सर्व ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र बिरथरे एवं सनाढ््य समाज के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र दुबे खजूरी के अलावा भार्गव ब्राह्मण समाज के कार्यवाहक अध्यक्ष राकेश शर्मा को दी गई है।

कार्यक्रम के संबंध में जानकारी के अनुसार आज शाम 6 बजे भगवान श्री परशुराम जी के मंदिर फिजीकल रोड पर बैठक रखी गई है। जिसमें परशुराम जयंती को लेकर कार्यक्रम की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जायेगा। प्रति वर्ष आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में प्रात: भगवान श्री परशुराम जी का पूजन अर्चन किया जाता है और उसके बाद शिवपुरी शहर के सर्व ब्राह्मण बंधुओं के द्वारा भगवान की आरती होती है और प्रसाद वितरण के साथ सामाजिक गतिविधियों पर ब्राह्मण बंधु अपने विचार रखते हैं। 

इसके अलावा भगवान श्री परशुराम जी के चल समारोह को लेकर भी ब्राह्मण बंधुओं की राय के अनुसार निर्णय लिया जाता है। आज होने वाली बैठक में भी इन्हीं सब विन्दुओं पर विचार विमर्श होगा। इसके अलावा 28 मई को शिवपुरी शहर में प्रथम बार आयोजित होने वाले सर्व ब्राह्मण समाज के परिचय स मेलन की रूपरेखा पर भी जयंती कार्यक्रम के बाद विचार किया जायेगा तथा 29 मई को सर्व ब्राह्मण समाज के 5वें सामूहिक विवाह स मेलन की चर्चा भी कार्यक्रम के दौरान की जायेगी। 

बैठक में उपस्थित होने की अपील ब्राह्माण बंधुओं ने की है। अपील करने वालों में विवाह समारोह समिति के अध्यक्ष कैलाश दुबे, सर्व ब्राह्मण समाज के युवा अध्यक्ष अमरदीप शर्मा, सर्व ब्राह्मण समाज महिला मण्डल की अध्यक्ष सावित्री भटेले, सनाढ््य समाज महिला मण्डल की अध्यक्ष शशि पाराशर, भार्गव समाज महिला मण्डल की अध्यक्ष उमा मिश्रा, युवा अध्यक्ष अर्पित शर्मा के अलावा विवाह समारोह समिति के सदस्य प्रमेन्द्र सोनू बिरथरे, अतुल शर्मा ठेकेदार, अशोक ऐंचवाडा, महेश शर्मा, सुनील उपाध्याय, संजय शर्मा, पुरूषोत्तम शर्मा, इन्दुकुमार शुक्ला, राजकुमार सडैया, पुरूषोत्तम कांत शर्मा, राकेश धोवनी, केदार शर्मा, रामलखन मुढौतिया, महावीर मुदगल, दिलीप त्रिवेदी, योगेश खेमरिया, विपिन पचौरी, श्रीमती उमा उपाध्याय, श्रीमती ऊषा भार्गव, श्रीमती राधा भार्गव, बृजेश दुल्हारा, राश बिहारी शर्मा, शैलेन्द्र टेडिया, हरिशंकर दुबे पूर्व मण्डी सचिव के साथ हरिशंकर दुबे बांकडे बिहारी मुकेश पाराशर, सुरेन्द्र शर्मा हलवाई, दीपक शर्मा, डॉ. ओपी भार्गव, देवेन्द्र भार्गव, गोपाल भार्गव, गिरजेश पहलवान, हरिशंकर शर्मा, कैलाश भार्गव, अमित भार्गव, पंकज शर्मा, रविन्द्र पुरोहित, संजय शर्मा, मोहन प्रसाद बोहरे, डॉ. एके अव

Tags

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!