कोलारस। इन दिनों कोलारस क्षेत्र में आए दिन मिल रही अज्ञात लाशों से क्षेत्र का माहौल बिगड़ रहा है। अभी कुछ दिनों पहले ही जहां कोलारस को गुजरने वाले मुख्य पड़ौरा चौराहे पर एक अज्ञात लाश मिली, जिसकी शिनाख्ती के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।
इसी क्रम में अब एक और अज्ञात लाश गत दिवस पुलिस को मिली। जहां कोलारस पब्लिक स्कूल के पास दरगाह के निकट यह लाश मिलने से यहां कई तरह की अफवाहें फैल रही है। फिलहाल अज्ञात मृतक के बारे में जानकारी देते हुए कोलारस थाने के एएसआई राघवेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि बीती 25 अप्रैल को अज्ञात लाश मिलने की सूचना मिली जिस पर कोलारस पब्लिक स्कूल के निकट से यह लाश बरामद की।
अज्ञात मृतक की पहचान के रूप में युवक 30 वर्ष का आदिवासी जैसा दिखता है जिसके दांऐं हाथ में मोर लिखा हुआ है व बाऐं पैर से पोलियोग्रस्त है, जींस पेंट व लाईनिंग शर्ट पहने युवक की शिना ती के प्रयास जारी है फिलहाल पुलिस ने 19/14 धारा 174 सीआरपीसी मामला पंजीबद्ध कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।