विवाहिता की गुहार: मेरा पति दूसरी शादी करने जा रहा है उसे रोका!

shailendra gupta
0
शिवपुरी। शहर के मंशापूर्ण मंदिर के समीप निवास करने वाली हेमा ने अपने ही पति पर धोखाधड़ी व बिना तलाक के चोरी छुपे दूसरा विवाह किए जाने संगीन आरोप पुलिस महिला प्रभारी के समक्ष लगाया है।

इस संबंध में अपने पति की करतूतों का काला चिठ्ठा खोलकर दूसरे विवाह को रोके जाने व स्वयं एवं उसकी पुत्री को पर्याप्त सुरक्षा के साथ-साथ उसके साथ की गई धोखाधड़ी की राशि को वापिस दिलाने की गुहार भी महिला पुलिस प्रभारीसे लगाई गई है। ऐसे में महिला को उसका पति धमकियां देकर डराने का प्रयास कर रहा है जिससे वह भयभीत है।

अपने शिकायती आवेदन में हेमा पुत्री देवीसिंह कुशवाह मूल निवासी बांगरौद टपरिया तह.कोलारस हाल निवासी मंशापूर्ण मंदिर शिवपुरी ने बताया कि 6 वर्ष पूर्व उसका विवाह राजीखुशी के साथ रामपाल कुशवाह के साथ संपन्न हुआ था। इस बीच आए दिन रामपाल व उसके ससुरालीजन उसे दहेज के लिए प्रताडि़त करने लगे जिस पर बाद में न्यायालय के समक्ष राजीनामा कर सब ठीकठाक हो गया लेकिन इसी बीच हेमा के पति रामपाल ने हेमा से एक प्लॉट खरीदने के नाम पर 35 हजार रूपये लिए साथ ही प्रार्थीया के जवाहर कॉलोनी शिवपुरी स्थित किराये के मकान में जाकर सोची समझी साजिश के तहत सोने-चांदी के जेवरात भी निकाल लिए तथा उसी रात को एक अन्य युवती पूजा पुत्री करन शाक्य निवासी गायत्री कॉलोनी शिवपुरी के साथ भाग गया।

इसकी जानकारी जब हेमा को लगी तो उसने तुरंत देहात थाना पुलिस में शिकायत की लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी। जिस पर स्वयं हेमा व उसक परिजनों ने अपने प्रयासों से पता लगाया तो जानकारी मिली कि संभवत: रामपाल कुशवाह ने पूजा के साथ कोलारस कोर्ट में विवाह कर लिया और अब वह कुशवाह समाज के सम्मेलन में भी विवाह करने जा रहा है। ऐसे में पहले से ही विवाहित होकर और अपनी पत्नि व 2 माह की पुत्री को अकेला छोड़कर विवाह करना कानून अपराध है जिसके तहत हेमा ने इस पूरे मामले की शिकायत महिला पुलिस प्रभारी को कर अपने पति के खिलाफ धोखाधड़ी एवं कूटनीति के साथ दूसरा विवाह करने संबंधी आरोप लगाए और न्याय की गुहार लगाई।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!